रांची : बाहरी को नहीं स्थानीय लोगों को दें फ्लैट : बंधु तिर्की

रांची : बनहौरा में रांची नगर निगम द्वारा 180 फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है. इन फ्लैटों का आवंटन 10 फरवरी को नगर निगम द्वारा आवेदकों के बीच लॉटरी के बीच किया जाना है. इसी बीच सोमवार को मांडर विधायक बंधु तिर्की नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे. बंधु ने नगर आयुक्त से स्पष्ट कहा […]

रांची : बनहौरा में रांची नगर निगम द्वारा 180 फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है. इन फ्लैटों का आवंटन 10 फरवरी को नगर निगम द्वारा आवेदकों के बीच लॉटरी के बीच किया जाना है. इसी बीच सोमवार को मांडर विधायक बंधु तिर्की नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे. बंधु ने नगर आयुक्त से स्पष्ट कहा कि किसी भी हाल में बाहरी लोगों को यहां फ्लैट न दिया जाये.

जो फ्लैट यहां बन रहे हैं, उस पर पहला हक यहां के स्थानीय लोगों का है. यहां फ्लैट बन रहा है, इसकी जानकारी लोगों को है, लेकिन वह फ्लैट वहां के लोगों को कैसे मिलेगा, इसकी जानकारी लोगों को नहीं है. इसलिए नगर निगम बनहौरा में कैंप लगाये. वहां के लोगों को इसकी जानकारी दे. इस कैंप में वे भी मौजूद रहेंगे.

फिर जो लोग इसमें आवेदन देंगे, सबसे पहले उन्हें फ्लैट दिया जाये. बंधु ने कहा कि अगर बनहौरा में लोग मिल गये तो ठीक है, नहीं तो आसपास के गांवों के ऐसे लोग जिनके पास अपना मकान नहीं है या कच्चा मकान में रहते हैं, उन्हें यह फ्लैट आवंटित किया जाये. बंधु ने कहा कि बाहर के लोगों को वहां बसाने पर असंतोष फैलेगा. इसलिए लोकल लोगों को ही यह फ्लैट आवंटित किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >