रांची :लॉटरी में तीन लाख निकलने का झांसा देकर उड़ाये 81 हजार

रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के दीपाटोली निवासी शमसुद्दीन मियां से साइबर अपराधियों ने लॉटरी में तीन लाख रुपये निकलने का झांसा देकर ओटीपी पूछ लिया और उनके खाते से 81 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित की शिकायत पर खिलाफ पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की […]

रांची : पुंदाग ओपी क्षेत्र के दीपाटोली निवासी शमसुद्दीन मियां से साइबर अपराधियों ने लॉटरी में तीन लाख रुपये निकलने का झांसा देकर ओटीपी पूछ लिया और उनके खाते से 81 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित की शिकायत पर खिलाफ पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार साइबर अपराधियों ने शमसुद्दीन को फोन कर बताया कि आपके नाम पर तीन लाख रुपये की लॉटरी लगी है. आप अपना एकाउंट नंबर बताइये. आपके एकाउंट में कंपनी की ओर से रुपये ट्रांसफर कर दिये जायेंगे. इस तरह अपराधियाें ने शमसुद्दीन को झांसे लेकर उनके एकाउंट नंबर सहित ओटीपी नंबर की जानकारी ले ली और पैसे उड़ा लिये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >