चढ़ा तापमान, 18 से फिर बारिश

रांची : ठंड से लोगों को लगातार राहत मिल रही है. धूप अब तीखी लगने लगी है. न्यूनतम तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है. बुधवार को रांची में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इधर, मौसम विभाग ने 18 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलने का संकेत दिया है. […]

रांची : ठंड से लोगों को लगातार राहत मिल रही है. धूप अब तीखी लगने लगी है. न्यूनतम तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है. बुधवार को रांची में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इधर, मौसम विभाग ने 18 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलने का संकेत दिया है. 20 जनवरी से पुन: मौसम साफ रहेगा. विभाग के अनुसार 18 जनवरी को झारखंड के उत्तरी-पश्चिमी जिलों – पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में बादल छाये रह सकते हैं.
कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. विभाग के अनुसार 19 जनवरी को झारखंड के मध्य जिलों – रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ तथा पश्चिमी जिलों – पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
इस दौरान रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. आकाश साफ होने के बाद फिर पारा िफर गिर सकता है. विभाग ने संभावना जतायी है कि उत्तर-पूर्व में तेज बर्फबारी और बारिश होने पर झारखंड में इसका प्रभाव पड़ेगा.
इधर, अचानक मौसम में हुए बदलाव को लेकर चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियां बढ़ने की आशंका जतायी है. जबकि, कृषि वैज्ञानिकों ने न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होने को खेतों में लगी फसल के लिए बेहतर बताया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >