पशुपालन घोटाला : कल दर्ज होगा लालू का बयान

रांची : सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में पशुपालन घोटाला मामले में (कांड संख्या आरसी-47 ए/96) में 16 जनवरी को पूर्व सीएम सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का बयान दर्ज होगा. इसके लिए वे सशरीर कोर्ट में उपस्थित होंगे. मंगलवार को इस मामले में बिहार के तत्कालीन पशुपालन मंत्री विद्यासागर निषाद का […]

रांची : सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में पशुपालन घोटाला मामले में (कांड संख्या आरसी-47 ए/96) में 16 जनवरी को पूर्व सीएम सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का बयान दर्ज होगा. इसके लिए वे सशरीर कोर्ट में उपस्थित होंगे. मंगलवार को इस मामले में बिहार के तत्कालीन पशुपालन मंत्री विद्यासागर निषाद का बयान दर्ज किया गया.
मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है. इस मामले में लालू प्रसाद, विद्यासागर निषाद, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा सहित कई आइएएस अधिकारी व आपूर्तिकर्ता आरोपी हैं. इस मामले में कुछ ही आरोपियों का बयान दर्ज होना बाकी है. मामले के आरोपी पशुपालन विभाग के तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक जुनूल भेंगराज, केएम प्रसाद, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा व आरके आनंद सहित अन्य महत्वपूर्ण लोगों के बयान दर्ज किये जा चुके है. मामले की सुनवाई रोज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >