रांची में दस माह में बच्चों से जुड़े 71 मामले दर्ज

रांची : वर्ष 2019 में जनवरी से अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में पोक्सो एक्ट के तहत कुल 803 मामले दर्ज किये गये थे. इसमें से 357 केसों का निष्पादन किया गया. सबसे ज्यादा 117 केस धनबाद में दर्ज किये गये. जबकि बोकारो में 76, रांची में 71, पलामू में 51 और हजारीबाग में […]

रांची : वर्ष 2019 में जनवरी से अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में पोक्सो एक्ट के तहत कुल 803 मामले दर्ज किये गये थे. इसमें से 357 केसों का निष्पादन किया गया.
सबसे ज्यादा 117 केस धनबाद में दर्ज किये गये. जबकि बोकारो में 76, रांची में 71, पलामू में 51 और हजारीबाग में 46 मामले सामने आये. धनबाद, बोकारो, रांची व हजारीबाग शिक्षा के मामले में प्रदेश के अन्य जिलों से बेहतर माने जाते हैं. बावजूद इसके इन जिलों में नाबालिगों के साथ तेजी से बढ़ते अपराध सवाल खड़े करते हैं.
शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य चीजों में पिछड़े अन्य जिलों में नाबालिगों से जुड़े अपराध के आंकड़े उक्त जिलों की अपेक्षा कम है. इसी तरह गिरिडीह में 42, जमशेदपुर में 40 मामले दर्ज किये गये थे. नाबालिगों से जुड़े अपराध के मामलों का त्वरित निपटारा हो इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों अधिकारियों को निर्देश दिया था. हालांकि आंकड़े बताते हैं कि सभी जिलों में पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों के निपटारे में जो तेजी दिखनी चाहिए थी वह कम नजर आ रही है.
जिला कुल मामले निष्पादित
रांची 71 30
खूंटी 04 04
गुमला 32 26
लोहरदगा 22 15
सिमडेगा 08 01
चाईबासा 28 13
जमशेदपुर 40 22
सरायकेला 24 05
गढ़वा 37 01
पलामू 51 29
लातेहार 33 25
हजारीबाग 46 29
चतरा 21 03
जिला कुल मामले निष्पादित
रामगढ़ 13 00
कोडरमा 16 14
गिरिडीह 42 17
धनबाद 117 21
बोकारो 76 46
दुमका 21 14
देवघर 20 05
पाकुड़ 15 11
साहेबगंज 28 19
गोड्डा 25 20
जामताड़ा 11 04
रेल धनबाद 02 01
रेल जमशेदपुर 00 00

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >