रांची : विद्यार्थी परिषद का अधिवेशन 17 से मेदिनीनगर में

रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 20वां प्रांतीय अधिवेशन मेदिनीनगर में 17 जनवरी से आरंभ हो रहा है. 20 जनवरी तक चलनेवाले इस अधिवेशन के लिए बने सभागार का नाम गुरुनानक देवजी सभागार रखा गया है. प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल व स्वागत समिति के अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि मेदिनीनगर स्थित शिवजी […]

रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 20वां प्रांतीय अधिवेशन मेदिनीनगर में 17 जनवरी से आरंभ हो रहा है. 20 जनवरी तक चलनेवाले इस अधिवेशन के लिए बने सभागार का नाम गुरुनानक देवजी सभागार रखा गया है. प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल व स्वागत समिति के अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि मेदिनीनगर स्थित शिवजी मैदान को एक नगर का रूप दिया जा रहा है. इसका नाम अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर रखा गया है.
प्रदर्शनी स्थल का नाम शहीद अनुराग शुक्ला के नाम पर होगा. इसमें झारखंड की कला संस्कृति के साथ विद्यार्थी परिषद के रचनात्मक, आंदोलनात्मक गतिविधियों का संग्रह लगाया जायेगा. अधिवेशन स्थल पर शहीद नीलांबर-पीतांबर की आदमकद प्रतिमा अौर गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदर्शनी में गुरुनानक से संबंधित पेंटिंग्स लगायी जायेगी. अधिवेशन स्थल में चिकित्सा केंद्र, सूचना केंद्र, अतिथिशाला, शौचालय, छात्र-छात्रा विश्रामस्थल, सोशल मीडिया, चार्जप्ग प्वाइंट आदि की व्यवस्था की जा रही है. यह जानकारी बप्पन घोष व मुक्ता नारायण ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >