रांची : दलितों के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है : रामेश्वर उरांव

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक रांची : प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में संगठन का पुनर्गठन, संविधान बचाओ देश बचाओ एवं सीएनटी-एसपीटी कानून में किसी प्रकार का संशोधन नहीं करने पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के वाइस […]

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक
रांची : प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में संगठन का पुनर्गठन, संविधान बचाओ देश बचाओ एवं सीएनटी-एसपीटी कानून में किसी प्रकार का संशोधन नहीं करने पर चर्चा की गयी.
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के वाइस चेयरमैन सह पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि झारखंड में अनुसूचित जाति विभाग का पुनर्गठन किया जाना है. नये अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया पूरी कर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष का मनोनयन किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि यह विभाग अछूत माना जाता है. अछूत की प्रथा खत्म होने पर ही कांग्रेस मजबूत होगी. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि दलित समाज का अभिन्न अंग है.
उनके बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. झारखंड में दलितों को तीन सीटें दी गयी थी. लेकिन, उनमें से एक भी पार्टी नहीं जीत सकी. सरकार दलितों की समस्याओं काे प्राथमिकता के तौर पर लेगी. प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष केदार पासवान ने कहा कि झारखंड में अनुसूचित जाति कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मेहनतकश एवं ऊर्जावान हैं. हर स्तर से संगठन को मजबूती प्रदान करने और भाजपा के संविधान व दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ जम कर विरोध किया जायेगा.
अतिथियों का स्वागत महानगर कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष राजू राम व धन्यवाद ज्ञापन इंदिरा देवी ने किया. बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डीपी सुमन, कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, पश्चिम बंगाल कांग्रेस ओबीसी के प्रभारी संतोष कुमार सोनी, निरंजन पासवान, सुरेन राम, किशोर नायक, सोनी नायक आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >