पूजा सिंघल ने लिया बिरसा कृषि विवि के वीसी का प्रभार

रांची : कृषि सचिव पूजा सिंघल ने गुरुवार को बिरसा कृषि विवि के कुलपति के रूप में स्वत: प्रभार ले लिया. राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीमती सिंघल को नियमित नियुक्ति होने तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. प्रभारी कुलपति डॉ आरएस कुरील का छह माह का कार्यकाल आठ जनवरी को पूरा हो गया. इसके […]

रांची : कृषि सचिव पूजा सिंघल ने गुरुवार को बिरसा कृषि विवि के कुलपति के रूप में स्वत: प्रभार ले लिया. राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीमती सिंघल को नियमित नियुक्ति होने तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.

प्रभारी कुलपति डॉ आरएस कुरील का छह माह का कार्यकाल आठ जनवरी को पूरा हो गया. इसके बाद ही राज्यपाल ने श्री सिंघल को कुलपति का प्रभार सौंपा है. कृषि सचिव के प्रभार लेने पर विवि में शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने विवि के विकास की उम्मीद जतायी है.
विवि में वित्तीय समस्या सहित शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है. पेंशनरों ने सातवें वेतनमान के साथ पेंशन भुगतान उपलब्ध कराने सहित कॉलेजों में शिक्षकों, कर्मचारियों सहित मुख्यालय में रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया तेज कराने की उम्मीद जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >