रांची : कृषि सचिव पूजा सिंघल ने गुरुवार को बिरसा कृषि विवि के कुलपति के रूप में स्वत: प्रभार ले लिया. राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीमती सिंघल को नियमित नियुक्ति होने तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.
प्रभारी कुलपति डॉ आरएस कुरील का छह माह का कार्यकाल आठ जनवरी को पूरा हो गया. इसके बाद ही राज्यपाल ने श्री सिंघल को कुलपति का प्रभार सौंपा है. कृषि सचिव के प्रभार लेने पर विवि में शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने विवि के विकास की उम्मीद जतायी है.
विवि में वित्तीय समस्या सहित शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है. पेंशनरों ने सातवें वेतनमान के साथ पेंशन भुगतान उपलब्ध कराने सहित कॉलेजों में शिक्षकों, कर्मचारियों सहित मुख्यालय में रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया तेज कराने की उम्मीद जतायी है.
