रांची : प्याज की आवक बढ़ने से कीमतें लगातार गिर रही हैं. बुधवार को थोक मंडी पंडरा बाजार समिति में प्याज की कीमत 35-50 रुपये प्रति किलो रही, जबकि खुदरा बाजार में प्याज 70 रुपये प्रति किलो मिल रहा है.
थोक बाजार में छोटे साइज का प्याज 35 रुपये, मीडियम साइज का प्याज 40-45 रुपये और बड़े साइज का प्याज 50 रुपये प्रति किलो बिका. प्याज की आवक काफी बढ़ी है. हर दिन 20 गाड़ी प्याज आ रहा है. वहीं थोक मंडी में नया सफेद आलू 16-17 रुपये और नया लाल आलू 19-21 रुपये प्रति किलो बिका, जबकि लोकल नया लाल आलू 20-22 रुपये प्रति किलो बिका. आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के महासचिव मदन कुमार ने कहा कि बुधवार को प्याज 20 गाड़ी और आलू 30 गाड़ी आया. प्याज नासिक और आलू उत्तर प्रदेश से आ रहा है.
