रांची : छिनतई की झूठी खबर से परेशान रही पुलिस

रांची : सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोअर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि मेन रोड में रोस्पा टावर से कुछ दूर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप अमृत प्रसाद नामक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये की छिनतई फर्जी पुलिस वाले ने की है. उसने पूछताछ में कहा कि वह मेन रोड में हिंदुस्तान […]

रांची : सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोअर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि मेन रोड में रोस्पा टावर से कुछ दूर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप अमृत प्रसाद नामक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये की छिनतई फर्जी पुलिस वाले ने की है. उसने पूछताछ में कहा कि वह मेन रोड में हिंदुस्तान सप्लाई स्टोर दुकान का कर्मचारी है. वह गिरिडीह से तगादा का डेढ़ लाख रुपये लेकर रांची आ रहा था. इसी दौरान छिनतई हो गयी.
जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की जांच की तब पता चला कि जिस वक्त की घटना बतायी जा रही है उस वक्त अमृत प्रसाद वहां से गुजरा ही नहीं है. आगे जब जांच बढ़ी तब उसे घटना के वक्त पीपी कंपाउंड से निकलते हुए देखा गया. फिर दुकान के मालिक आदित्य से पूछताछ हुई. उसके सामने अमृत ने कबूल किया कि वह मंगलवार को उनको डेढ़ लाख रुपये दे देगा. लेकिन शाम तक कहता रहा कि उसे याद नहीं कि पैसा कहां रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >