बंधु तिर्की ने कहा- विश्वास है बाबूलाल भाजपा जाने की गलती नहीं करेंगे

रांची : झाविमो विधायक सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बाबूलाल मरांडी भाजपा में जाने की गलती नहीं करेंगे. अगर कभी ऐसा हुआ तो देखा जायेगा. मगर इतना तय है कि वे किसी भी कीमत पर भाजपा में नहीं जायेंगे. बाबूलाल की अपनी विचारधारा व राजनीति है, जिससे […]

रांची : झाविमो विधायक सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बाबूलाल मरांडी भाजपा में जाने की गलती नहीं करेंगे. अगर कभी ऐसा हुआ तो देखा जायेगा.
मगर इतना तय है कि वे किसी भी कीमत पर भाजपा में नहीं जायेंगे. बाबूलाल की अपनी विचारधारा व राजनीति है, जिससे वे समझौता नहीं कर सकते हैं. फिलहाल पार्टी में सबकुछ ठीक-ठाक है. श्री तिर्की सोमवार को बनहौरा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. श्री तिर्की ने कहा कि कार्यसमिति में पूरी कमेटी भंग किया जाना उचित नहीं था.
हालांकि यह अध्यक्ष के विशेषाधिकार का मामला है. उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय पूरी तरह से पोस्ट ऑफिस बन कर रह गया है. आपसी समन्वय नाम की कोई चीज नहीं है. योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. इसलिए सरकार को चाहिए कि बीडीओ और प्रखंड कार्यालय को जवाबदेह बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >