रांची : मौसम विभाग ने चार जनवरी तक आसमान में बादल छाये रहने की उम्मीद जतायी है. वहीं, राज्य के उत्तरी भागों (पलामू प्रमंडल) में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. रविवार से आसमान साफ हो जायेगा. सुबह और रात में धुंध का प्रभाव रह सकता है. मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान गिरेगा. साथ ही शीतलहर भी चलेगी.
विभाग के अनुसार इसका असर अगले एक सप्ताह तक रह सकता है. इधर, मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटेमें सबसे अधिक 33 मिमी बारिश जमशेदपुर में हुई. रांची में करीब 17 मिमी बारिश हुई. डालटनगंज में सात, बोकारो में 12.2 तथा चाईबासा में 24.4 मिमीबारिश हुई. वहीं, राजधानी में आकाश में बादल छाये रहने और सुबह में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस तथान्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
राजधानी का तापमान
17.40 अधिकतम
11.50 न्यूनतम
सुबह और रात में रह सकता है धुंध का प्रभाव
