रांची : एसटीएफ के अफसरों के साथ बैठे डीजीपी, चलेगा नक्सल अभियान

रांची : टेंडर ग्राम स्थित एसटीएफ परिसर में डीजीपी केएन चौबे ने मातहत विभागीय अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की. इस दौरान फिर से सिर उठा रहे प्रतिबंधित संगठन खासकर भाकपा माओवादी, पीएलएफआइ व टीएसपीसी के खिलाफ कारगर अभियान चलाने को लेकर अधिकारियों ने मंथन किया. इसमें एसटीएफ को राष्ट्रीय स्तर का बल बनाने […]

रांची : टेंडर ग्राम स्थित एसटीएफ परिसर में डीजीपी केएन चौबे ने मातहत विभागीय अधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक की. इस दौरान फिर से सिर उठा रहे प्रतिबंधित संगठन खासकर भाकपा माओवादी, पीएलएफआइ व टीएसपीसी के खिलाफ कारगर अभियान चलाने को लेकर अधिकारियों ने मंथन किया.
इसमें एसटीएफ को राष्ट्रीय स्तर का बल बनाने को लेकर डीजीपी ने दिशा-निर्देश दिया. वहीं झारखंड जगुआर के जवानों द्वारा 50 फीसदी भत्ता का मामला उठाया गया. कहा कि भत्ता नहीं मिलने से जवानों के मनोबल पर असर पड़ रहा है. इसके अलावा अन्य संसाधनों की बात भी कही गयी. डीजीपी ने जवानों को आश्वासन दिया कि वे परेशानियों को दूर करने के लिए अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे.
इससे पूर्व डीजीपी व अन्य अधिकारियों ने स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद परिसर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूरे परिसर का भी जायजा लिया. झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के लिए एसटीएफ के अधिकारियों व जवानों को बधाई दी. बैठक में एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा, आइजी अभियान साकेत कुमार सिंह, एसपी क्रांति गड़देशी, एसपी शैलेंद्र सिन्हा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >