रांची : ट्रेड लाइसेंस कैंप में 60 आवेदन आये

रांची : व्यवसायियों की सुविधा के लिए झारखंड चेंबर ने रांची नगर निगम के सहयोग से मंगलवार को चेंबर भवन में ट्रेड लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण के लिए कैंप लगाया. कैंप में लाइसेंस बनाने व नवीकरण के लिए काफी संख्या में व्यापारी पहुंचे. व्यापारियों की भीड़ को देखते हुए कैंप का समय दोपहर एक बजे […]

रांची : व्यवसायियों की सुविधा के लिए झारखंड चेंबर ने रांची नगर निगम के सहयोग से मंगलवार को चेंबर भवन में ट्रेड लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण के लिए कैंप लगाया. कैंप में लाइसेंस बनाने व नवीकरण के लिए काफी संख्या में व्यापारी पहुंचे. व्यापारियों की भीड़ को देखते हुए कैंप का समय दोपहर एक बजे से बढ़ा कर शाम पांच बजे तक किया गया.
कैंप में कुल 60 आवेदन आये. चेंबर के सह सचिव विकास विजयवर्गीय ने कहा कि बिना जुर्माना के ट्रेड लाइसेंस बनाने अथवा नवीनीकरण की अंतिम तिथि के दिन कई व्यापारियों ने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया. चेंबर के प्रयास से राज्य सरकार ने ट्रेड लाइसेंस में जुर्माना राशि कम करने के साथ ही इसकी वैधता 10 साल की है. कैंप में नगर निगम के अधिकारियों के अलावा चेंबर की ओर से किशन अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत आदि उपस्थित थे.
रियल इस्टेट उप समिति की बैठक :
झारखंड चेंबर की रियल इस्टेट एंड अर्बन डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, मास्टर प्लान, फूड पार्क एंड स्मार्ट सिटी उप समिति की बैठक मंगलवार को हुई. सदस्यों ने रेरा कानून के कारण रजिस्ट्री में आ रही परेशानी एवं सर्किल रेट की समस्याओं पर चर्चा की. सदस्यों ने कहा कि रेरा कानून की जटिलताओं के कारण लगभग सभी रजिस्ट्री रुकी हुई है. निगम में नक्शा पास करने की धीमी गति पर चिंता जतायी गयी. मौके पर उप समिति के चेयरमैन रोहित अग्रवाल, अंचल किंगर, आलोक सरावगी, कुमुद झा, चंद्रकांत रायपत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >