रांची. झाविमो महिला मोरचा की अध्यक्ष शोभा यादव ने हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में बाबूलाल मरांडी को दूसरी पंक्ति में बैठाने की निंदा की है़ श्रीमती यादव ने कहा कि राज्य के पहले मुख्यमंत्री श्री मरांडी को जानबूझ कर दूसरी पंक्ति में बैठाया गया है़ यह लाखों झारखंडियों का अपमान है़ हमारी पार्टी बिना लोभ, लालच के झारखंड के हित में बिना शर्त समर्थन दिया है़
मंत्री आलम को बधाई दी
रांची. रहमानी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट परासटोली, डोरंडा के अध्यक्ष हाफिज मो मीकाइल रहमानी व सदस्यों ने मंत्री आलमगीर आलम को उनके आवास पर जाकर शुभकामनाएं व बधाई दी.
