रांची : झूमते-गाते पहुंचे मोरहाबादी

रांची : मोरहाबादी मैदान में रविवार को शपथ ग्रहण के दौरान नजारा कुछ अलग था. दिन के 11 बजे से ही लोग मोरहाबादी मैदान में पहुंचने लगे थे. कोई ढोल लेकर अा रहा था तो कोई नगाड़ा बजा रहा था और मोबाइल में हर पल को कैद करने की भी होड़ मची हुई थी. वहीं […]

रांची : मोरहाबादी मैदान में रविवार को शपथ ग्रहण के दौरान नजारा कुछ अलग था. दिन के 11 बजे से ही लोग मोरहाबादी मैदान में पहुंचने लगे थे. कोई ढोल लेकर अा रहा था तो कोई नगाड़ा बजा रहा था और मोबाइल में हर पल को कैद करने की भी होड़ मची हुई थी.
वहीं महिलाओं का एक ग्रुप सर पर कलश रख व पारंपरिक वेशभूषा में कांके रोड से मोरहाबादी तक पहुंचा. सबका ध्यान इनकी ओर जा रहा था.इस ग्रुप के आगे नगाड़ा बजाते हुए कुछ लोग चल रहे थे. मुख्य समारोह स्थल पर जब मंत्री शपथ ले रहे थे तो दूसरी ओर जमकर आतिशबाजी हो रही थी. वहीं जब राहुल गांधी मंच पर पहुंचे तो लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया. इसी तरह ममता बनर्जी के आने पर भी ताली बजायी. हेमंत सोरेन जब मंच पर आये तो सारे लोग खड़े होकर ताली बजाने लगे. नारेबाजी भी हो रही थी.
शपथ ग्रहण के लिए तैयार मुख्य मंच तीन भाग में था. सामने वाले भाग में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश सिंह बैठे हुए थे. मंच के दायीं ओर बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए था.
जबकी बायीं ओर विधायकों के बैठने की व्यवस्था थी. मंच के नीच डी आकार को खाली रखा गया था. मंच के सामने वीवीअाइपी अतिथि, अफसर, मंत्री व विधायकों के परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था की गयी थी. मंच के सामने भी लोगों के बैठने के लिए तीन डोम बनाये गये थे. जहां अलग-अलग पासधारी बैठे हुए थे.
मंच सामने के ही झामुमो, कांग्रेस और राजद के सदस्य पार्टी का झंडा भी लहरा रहे थे. कांग्रेस का एक समर्थक पार्टी के झंडे के ड्रेस में आया था. उसके हाथ में एक बड़ा कांग्रेस का झंडा था. शपथ ग्रहण स्थल पर कोई तुरही बजा रहा था तो कोई नगाड़ा. जबकि भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी. शपथ ग्रहण के बाद समारोह स्थल के बाहर अलग-अलग टोली में लोग एक-दूसरे को हरा गुलाल लगा रहा थे.
कांग्रेस व झामुमो के बैनर-होर्डिंग से पटी शहर की सड़कें
शहर की सड़कें कांग्रेस व झामुमो के बैनर व झंडे से पट गयी. हरमू रोड, रातू रोड, बरियातू रोड, बिरसा चौक के आगे की सड़कों पर झामुमो व कांग्रेस के बैनर दिखने लगे हैं. हरमू रोड में तो हर पोल पर कांग्रेस का झंडा नजर आ रहा है.
अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हरमू चौक, रातू रोड चौक, सर्जना चौक, एपीएन शाहदेव चौक, पिस्का मोड़ चौक, बूटी चौक, अलबर्ट एक्का चौक, डोरंडा चौक सहित अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर केवल झामुमो व कांग्रेस की बड़ी-बड़ी होर्डिंग दिख रही है. होर्डिंग के माध्यम से जनता का आभार किया गया है. वहीं सरकार बनने की बधाई दी गयी है.
झामुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी : हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद झामुमो के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जुलूस निकाला और टैक्सी स्टैंड में मिठाइयां बांटी. मौके पर जितेंद्र गुप्ता, अजीत, संजय सिंह, इम्तियाज, कुलदीप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >