रांची : रवीना, फरहा व भारती के खिलाफ केस करने की तैयारी

रांची : ऑल चर्चेज कमेटी रांची ने एक निजी टीवी चैनल पर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन, निर्देशक फरहा खान व भारती सिंह द्वारा ईसाई धर्म के पवित्र शब्द ‘अल्लेलुइया’ का मजाक उड़ाने की भर्त्सना की है़ समिति के अध्यक्ष फादर थियोडोर टोप्पो, रेव्ह अगस्तुस एक्का, रेव्ह जोलजस कुजूर, जीबी रक्षित, अटल खेस व आॅल चर्चेज […]

रांची : ऑल चर्चेज कमेटी रांची ने एक निजी टीवी चैनल पर फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन, निर्देशक फरहा खान व भारती सिंह द्वारा ईसाई धर्म के पवित्र शब्द ‘अल्लेलुइया’ का मजाक उड़ाने की भर्त्सना की है़
समिति के अध्यक्ष फादर थियोडोर टोप्पो, रेव्ह अगस्तुस एक्का, रेव्ह जोलजस कुजूर, जीबी रक्षित, अटल खेस व आॅल चर्चेज कमेटी यूथ विंग के प्रेसिडेंट कुलदीप तिर्की ने कहा है कि ये उनकी घटिया मानसिकता दर्शाता है़ जो इंसान भगवान का मजाक उड़ाये, उससे घटिया और कौन हो सकता है? पूरा ईसाई समुदाय उनकी इस घटिया हरकत का विरोध करता है. चैनल भी इसका ध्यान रखे, अन्यथा पूरा ईसाई समुदाय व शुभचिंतक उसे बैन कर देंगे. इस घटना के विरोध में 30 दिसंबर को रवीना टंडन, फरहा खान व भारती सिंह की तस्वीर पर कालिख पोता जायेगा. उनका पुतला जलाया जायेगा. साथ ही एफआइआर भी दर्ज कराया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >