सिकिदिरी : आरएसएस ने पांच अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी

मामला बैनर को जलाने के प्रयास का सिकिदिरी : आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग रांची द्वारा शुक्रवार को सिकिदिरी थाना में पांच अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया गया. ज्ञात हो कि आरएसएस का सात दिवसीय प्रशिक्षण मोती राज देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सांडी में चल रहा है. गुरुवार की शाम शरारती तत्वों द्वारा महाविद्यालय […]

मामला बैनर को जलाने के प्रयास का
सिकिदिरी : आरएसएस के प्राथमिक शिक्षा वर्ग रांची द्वारा शुक्रवार को सिकिदिरी थाना में पांच अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया गया. ज्ञात हो कि आरएसएस का सात दिवसीय प्रशिक्षण मोती राज देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सांडी में चल रहा है. गुरुवार की शाम शरारती तत्वों द्वारा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे बैनर को पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया गया था.
प्रांत प्रचारक ने ली घटना की जानकारी
शुक्रवार को प्रांत प्रचारक रविशंकर महाविद्यालय पहुंचे. उन्होंने धैर्य व शांति बनाये रखने तथा प्रशिक्षण पर ध्यान देने की बात कही. वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने भी घटना की जानकारी ली. शांति से प्रशिक्षण पूरा करने की बात कही.
पुलिस ने प्रशिक्षण स्थल पर सुरक्षा बढ़ायी : गुरुवार की घटना के बाद प्रशिक्षण स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. यहां पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं. सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, ओरमांझी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो व थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी घटना को लेकर अलर्ट पर देखे गये. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >