रांची : सीसीएल के निदेशक कार्मिक सम्मानित, दी गयी विदाई

रांची : सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र को शुक्रवार को विदाई गयी. श्री महापात्र का चयन नाल्को में निदेशक कार्मिक के पद पर हुआ है. कंपनी के विचार मंच सभागार में उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. इसमें श्री महापात्र ने कहा कि सीसीएल में मेरे कार्यकाल के दौरान मुझे आप सबका […]

रांची : सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र को शुक्रवार को विदाई गयी. श्री महापात्र का चयन नाल्को में निदेशक कार्मिक के पद पर हुआ है. कंपनी के विचार मंच सभागार में उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. इसमें श्री महापात्र ने कहा कि सीसीएल में मेरे कार्यकाल के दौरान मुझे आप सबका पूर्ण सहयोग और ‍स्नेह मुझे मिला.
इसी तरह एकजूट होकर अपने दायित्व का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए कंपनी को और आगे उन्‍नति के शिखर तक ले जा सकते हैं. निदेशक तकनीकी वीके श्रीवास्‍वत ने कहा कि सीसीएल परिवार हमेशा आपके योगदान को याद रखेगा. मौके पर निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह, निदेशक वित्त एनके अग्रवाल, आइसी मेहता, एम रजिमवाले, डॉ सीपी धाम ने भी विचार रखे. जनसपंर्क विभाग के दीपक कुमार व उनकी टीम ने प्रतिक चिह्न दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >