रांची : सीआरपीएफ के आइजी संजय का तबादला

रांची : सीआरपीएफ झारखंड चैप्टर के आइजी संजय आनंद लाटकर का तबादला कर दिया गया है. वे अब सीआरपीएफ के पश्चिम सेक्टर, मुंबई में योगदान देंगे. इन्होंने झारखंड में तीन साल नौ माह का कार्यकाल पूरा किया है. मूल रूप से यह झारखंड कैडर के 1995 बैच के आइपीएस हैं. फिलवक्त केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ […]

रांची : सीआरपीएफ झारखंड चैप्टर के आइजी संजय आनंद लाटकर का तबादला कर दिया गया है. वे अब सीआरपीएफ के पश्चिम सेक्टर, मुंबई में योगदान देंगे. इन्होंने झारखंड में तीन साल नौ माह का कार्यकाल पूरा किया है. मूल रूप से यह झारखंड कैडर के 1995 बैच के आइपीएस हैं.
फिलवक्त केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में अपनी सेवा दे रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की. श्री लाटकर के स्थान पर 1995 बैच के उत्तरप्रदेश कैडर के अाइपीएस राजकुमार को झारखंड चैप्टर सीआरपीएफ के नये आइजी होंगे. श्री राजकुमार शनिवार को प्रभार ग्रहण कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >