रांची : पुलिसकर्मी की अपहृत पत्नी बेतिया से बरामद, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के केतारी बगान निवासी पुलिसकर्मी की अपहृत पत्नी को चुटिया थाना की पुलिस ने बेतिया से बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस ने महिला के अपहरण मामले में बेतिया से पार्थो सरकार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुरुवार को दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से आरोपी […]

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के केतारी बगान निवासी पुलिसकर्मी की अपहृत पत्नी को चुटिया थाना की पुलिस ने बेतिया से बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस ने महिला के अपहरण मामले में बेतिया से पार्थो सरकार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुरुवार को दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया. जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि महिला को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम के जरिये महिला का आरोपी के साथ संपर्क हुआ. पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई. इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गयी. इसके बाद पति की अनुपस्थिति में महिला से मिलने आरोपी उसके घर भी आने लगा. महिला ने आरोपी से शादी भी कर ली है.
जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर की दोपहर ब्यूटी पार्लर जाने के नाम पर महिला घर से निकली थी. इसके बाद लापता हो गयी. बाद में उसके पति ने अपहरण को लेकर आठ दिसंबर को चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने कुछ लोगों पर अपहरण में शामिल होने का आरोप लगाया था. लेकिन पुलिस की जांच में संदिग्ध लोगों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >