झारखंड के तीन अफसरों का आइएएस बनना तय

रांची : झारखंड से गैर प्रशासनिक सेवा के तीन अफसर सतीशचंद्र चौधरी, अजय नाथ झा और केके मिश्रा का आइएएस बनना तय हो गया है. इनके नामों पर यूपीएससी की सहमति हो गयी है. यूपीएससी चेयरमैन ने सहमति देते हुए इनके नाम झारखंड सरकार को भेज दिये हैं. इन अफसरों के संबंध में इंटिग्रिटी सर्टिफिकेट […]

रांची : झारखंड से गैर प्रशासनिक सेवा के तीन अफसर सतीशचंद्र चौधरी, अजय नाथ झा और केके मिश्रा का आइएएस बनना तय हो गया है. इनके नामों पर यूपीएससी की सहमति हो गयी है.
यूपीएससी चेयरमैन ने सहमति देते हुए इनके नाम झारखंड सरकार को भेज दिये हैं. इन अफसरों के संबंध में इंटिग्रिटी सर्टिफिकेट की मांग की गयी है. झारखंड से इंटिग्रिटी सर्टिफिकेट वहां जाने के बाद इन अफसरों को आइएएस अफसर बनाने की अधिसूचना जारी की जायेगी. झारखंड सरकार ने गैर प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के लिये तीन पदों के विरुद्ध नौ अफसरों का नाम यूपीएससी को भेजा था.
10 दिनों पूर्व सारे अफसरों का यूपीएससी में साक्षात्कार हुआ था. इसमें तीन नाम फाइनल किये गये थे. इसके बाद चेयरमैन के पास भेज दिया गया था. अब जाकर इसे झारखंड सरकार के पास भेजा गया है. सतीशचंद्र चौधरी इंजीनियरिंग सेवा के हैं. वह फिलहाल पथ निर्माण विभाग चाईबासा अंचल के अधीक्षण अभियंता हैं. अजय नाथ झा सूचना जनसंपर्क विभाग में उप निदेशक के पद हैं. वहीं केके मिश्रा वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त आयुक्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >