ममता ने सरयू राय को दी बधाई, बातचीत के लिए कोलकाता आमंत्रित किया

रांची : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के बागी नेता और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को पराजित करने वाले सरयू राय को विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी है. सरयू राय ने यहां एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. राय ने बयान में कहा है […]

रांची : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के बागी नेता और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को पराजित करने वाले सरयू राय को विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी है.

सरयू राय ने यहां एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. राय ने बयान में कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वित्त एवं उद्योग मंत्री डॉ अमित मित्रा ने विधानसभा चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी है तथा बातचीत के लिए कोलकाता आमंत्रित किया है. सरयू राय ने बताया कि ममता एवं मित्रा ने गुरुवारकी शाम पांच बजे मेरे मोबाईल पर फोन कर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. विज्ञप्ति के अनुसार सरयू राय ने कोलकाता बुलाने के उनके आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >