रांची : चार रेल कर्मचारियों को मिला पुरस्कार

रांची : रांची रेल मंडल में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले चार कर्मचारियों को डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. दो कर्मचारियों को इंप्लाई ऑफ द मंथ तथा दो को उनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया. इंप्लाई ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित राकेश शर्मा (सीनियर गुड्स गार्ड) ने मुरी से तुलिन स्टेशन […]

रांची : रांची रेल मंडल में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले चार कर्मचारियों को डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. दो कर्मचारियों को इंप्लाई ऑफ द मंथ तथा दो को उनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया. इंप्लाई ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित राकेश शर्मा (सीनियर गुड्स गार्ड) ने मुरी से तुलिन स्टेशन जाने के क्रम में देखा कि मालगाड़ी के दो डिब्बों के दरवाजे आधे खुले हुए हैं, जो प्लेटफाॅर्म लाइन से जाने के दौरान दुर्घटना का कारण बन सकता है.
उन्होंने इसकी सूचना तुलिन स्टेशन मास्टर को दी. इस तरह सूझबूझ तथा सतर्कता से मालगाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया. इसके अलावा तेज कुमार, प्रीतम समद व संजय कुमार चौरसिया को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर एमएम पंडित, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, मंडल कार्मिक अधिकारी एस श्रीनिवास उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >