रांची :मतगणना को लेकर वाहनों के रूट डायवर्ट

कृषि बाजार समिति पंडरा में 23 दिसंबर को मतगणना होगी ट्रैफिक एसपी ने पूरी तैयारी कर ली है, आदेश किया जारी रांची : कृषि बाजार समिति पंडरा में 23 दिसंबर को मतगणना होगी. इस मौके पर यहां लोगों की भीड़ उमड़ेगी. इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुगम रहे, इसको लेकर ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर […]

कृषि बाजार समिति पंडरा में 23 दिसंबर को मतगणना होगी
ट्रैफिक एसपी ने पूरी तैयारी कर ली है, आदेश किया जारी
रांची : कृषि बाजार समिति पंडरा में 23 दिसंबर को मतगणना होगी. इस मौके पर यहां लोगों की भीड़ उमड़ेगी. इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुगम रहे, इसको लेकर ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने पूरी तैयारी कर ली है. मतगणना कार्य के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात मार्ग में कुछ आंशिक बदलाव किये गये हैं. इसके अलावा वाहनों के रूट भी डायवर्ट किये गये हैं. इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक एसपी ने शनिवार को जारी कर दिया है.स्थित में क्रेन से वाहन को उठाकर ओटीसी ग्राउंड में लगा दिया जायेगा.
जो रूट परिवर्तित किये गये
तिलता चौक से पिस्का मोड़ तक के सड़क मार्ग पर भारी और मालवाहक वाहन, ऑटो का प्रवेश सुबह पांच बजे से रात के नौ बजे तक नहीं होगा.
तिलता मोड़ से पिस्का मोड़ की ओर आनेवाले भारी वाहनों, ऑटाे और मालवाहक वाहनों का रूट रिंग रोड व दलादली चौक होते हुए कटहल मोड़ मार्ग की ओर होगा.
न्यू मार्केट चौक से पंडरा बाजार समिति की ओर जाने वाले भारी वाहन, ऑटो और मालवाहक वाहनों का रूट अरगोड़ा चौक होते हुए कटहल मोड़ की ओर डायवर्ट किया गया है.
न्यू मार्केट चौक से तिलता चौक की तरफ जाने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ के बायीं लेन को काली मंदिर से लेकर तिलता चौक तक आवश्यकतानुसार आम वाहनों को नहीं जाने दिया जायेगा.
काली मंदिर से तिलता चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को राष्ट्रीय उच्च पथ 39 के पार्श्व लेन पर ही डायवर्ट कर दिया जायेगा. उक्त लेन में वाहनों का परिचालन दोनों ओर से होगा.
यहां की गयी पार्किंग की व्यवस्था
मतगणनाकर्मी मुख्य गेट नंबर एक से प्रवेश कर पूर्व भाग के लेन नंबर एक में रांची विधानसभा, लेन नंबर दो हटिया विधानसभा, लेन नंबर तीन कांके विधानसभा, लेन नंबर चार खिजरी विधानसभा, लेन नंबर पांच सिल्ली विधानसभा व लेन नंबर पांच के बाद मीडियाकर्मी अपने वाहन पार्क कर सकेंगे. पंडरा बाजार समिति कार्यालय के सामने रोड के पश्चिम में तमाड़ विधानसभा एवं लेन नंबर एक के सामने रोड पर पश्चिम मांडर विधानसभा के मतगणनाकर्मी वाहन पार्क कर सकेंगे.
पदाधिकारी मुख्य गेट नंबर दो से प्रवेश कर स्ट्रांग रूम के पूरब में बने पदाधिकारी पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे.
प्रत्याशियों का वाहन मुख्य गेट नंबर दो से प्रवेश कर स्ट्रांग रूम के पूरब में बने प्रत्याशी पार्किंग में पार्क होगा.
पार्टी कार्यकर्ता अपने वाहन को ओटीसी ग्राउंड में पार्क करेंगे.
मुख्य पथ पर सभी प्रकार के वाहनों का पार्किंग वर्जित रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >