बेड़ो : विभावि के पूर्व वीसी की माता का निधन

रांची/बेड़ो : प्रखंड की पहली उप प्रमुख सह एकीकृत बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व करमचंद भगत की पत्नी आैर विनोवा भावे विवि के पूर्व कुलपति रवींद्र नाथ भगत की मां मालती देवी (83) का रांची के खेलगांव स्थित आवास पर शनिवार को देहांत हो गया. डॉ रवींद्र नाथ भगत ने बताया कि मां का […]

रांची/बेड़ो : प्रखंड की पहली उप प्रमुख सह एकीकृत बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व करमचंद भगत की पत्नी आैर विनोवा भावे विवि के पूर्व कुलपति रवींद्र नाथ भगत की मां मालती देवी (83) का रांची के खेलगांव स्थित आवास पर शनिवार को देहांत हो गया. डॉ रवींद्र नाथ भगत ने बताया कि मां का अंतिम संस्कार पैतृक गांव बेड़ो के जरिया स्थित मसना में रविवार सुबह 11 बजे होगा. इधर, इस समाचार को पाकर मांडर की विधायक गंगोत्री कुजूर डॉ भगत के जरिया स्थित आवास पर पहुंचीं. परिजनों से मिल शोक जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >