सिल्ली : थाना क्षेत्र अंतर्गत हजाम गांव के तेंतला पुल के समीप राढ़ु नदी पर स्थित जलछाजन विभाग से बनाये गये पंप हाउस से बुधवार की रात पंपसेट की चोरी हो गयी. जानकारी के मुताबिक हजाम गांव निवासी कृष्ण गोपाल महतो गुरुवार की सुबह अपने खेत की तरफ गये थे.
इसी दौरान उन्होंने पंप हाउस का दरवाजा टूटा हुआ देखा. वहीं पंप हाउस के अंदर पंप नदारद पाया. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दे दी है. ज्ञात हो कि पिछले 11 दिसंबर को जंगली हाथी ने पंप हाउस का दरवाजा, पंप व पाइप क्षतिग्रस्त कर दिया था. ग्रामीणों ने किसी तरह पंप हाउस के दरवाजा की मरम्मत कर ताला लगाया था.
