रांची : एचआरएमएस में शामिल होने के बाद ही मिलेगा वेतन

रांची : कार्मिक विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा गया है कि जिन सरकारी पदाधिकारियों व कर्मचारियों का मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) में नाम, पदनाम, वर्तमान पदस्थापन अपडेट नहीं है, वैसे कर्मचारियों को जनवरी 2020 से वेतन नहीं मिलेगा. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य, निदेशक […]

रांची : कार्मिक विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा गया है कि जिन सरकारी पदाधिकारियों व कर्मचारियों का मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) में नाम, पदनाम, वर्तमान पदस्थापन अपडेट नहीं है, वैसे कर्मचारियों को जनवरी 2020 से वेतन नहीं मिलेगा.

इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य, निदेशक औषधि, आयुष, रिम्स, रिनपास, एमजीएम, पीएमसीएच, सभी क्षेत्रीय उपनिदेशक एवं सभी सिविल सर्जन को संबोधित पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा है कि सभी कर्मचारियों की सूचनाएं अपडेट करने के बाद ही जनवरी 2020 से वेतन भुगतान सुनिश्चित करेंगे. साथ ही एक प्रमाण पत्र भी संबंधित कोषागार को भेजने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >