तमाड़ : पुलिस ने दुबला, तमाड़ निवासी पंचानंद मालाकार हत्या मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमें देवचरण मालाकार (रंगामाटी, अड़की) व लाॅबिन मालाकार (जोगीडीह, बोकारो) शामिल हैं. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. पंचानंद मालाकार का शव आठ दिसंबर को पुंडीदीरी गांव के समीप करकरी नदी किनारे मिला था. यह जानकारी बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी.
डीएसपी ने बताया कि बताया कि पंचानंद मालाकार ने नशे की हालत में आरोपी देवचरण मालाकार की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. जिससे गुस्से में आकर देवचरण मालाकार ने लाॅबिन मालाकार के साथ मिल कर पंचानंद की हत्या कर शव को करकरी नदी के किनारे फेंक दिया था.
घटना के दूसरे दिन सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस ने शव बरामद किया था. अनुसंधान के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उक्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट व गमछा बरामद किया. हत्याकांड के खुलासा में डीएसपी अजय कुमार, बुंडू थानेदार सह इंस्पेक्टर रमेश कुमार, तमाड़ थानेदार चंद्रशेखर आजाद व पुलिस बल शामिल हैं.
