रांची : इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कैब बिल व एनआरसी का विरोध किया है़ प्रदेश उपाध्यक्ष मो शहाबुद्दीन ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, जहां हर धर्म के लोगों को उसकी पसंद के धर्म को मानने व उस पर चलने का संवैधानिक अधिकार है़
धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करना पूरी तरह असंवैधानिक है़ केवल एक समुदाय को निशाना बनाना सरकार की सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाता है़ मो शहाबुद्दीन ने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा सरकार आयी है, पूरे देश में अशांति है़ जब जनता नोटबंदी पर सवाल करती है, तो उसे पाकिस्तान के मामले में उलझाया जाता है़ जब जनता इवीएम हटाने की बात करती है, तो पुलवामा हमला होता है़
जब चुनाव आता है, तो मंदिर मस्जिद का मुद्दा सामने ला दिया जाता है़ और अब जनता महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा पर सवाल कर रही है तो एनआरसी और कैब बिल सामने लाया जा रहा है, ताकि जनता इसी उधेड़बुन मे फंसी रहे और ये अपना काम करते रहे़ं उन्होंने कहा कि भारत की जनता यदि इसका विरोध नहीं करती है, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत धार्मिक लड़ाई का अखाड़ा बनकर रह जायेगा और विकास एक शब्द बनकर घूमता रहेगा़
