12 को छाये रह सकते हैं बादल, 13-14 दिसंबर को हो सकती है हल्की बारिश

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर रह सकता है रांची : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मतदान के दिन 12 दिसंबर को राजधानी के साथ-साथ कई जिलों में आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. इस कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है. […]

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर रह सकता है
रांची : मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मतदान के दिन 12 दिसंबर को राजधानी के साथ-साथ कई जिलों में आकाश में बादल छाये रह सकते हैं.
इस कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है. सुबह में कोहरा छाया रहेगा. विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 13 और 14 दिसंबर को उत्तरी तथा उत्तरी-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) में हल्के दर्जे की बारिश भी हो सकती है. इसका आंशिक असर राजधानी और आसपास के जिलों में भी पड़ सकता है.
12 डिग्री सेल्सियस रहा राजधानी का तापमान
मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के पार हो गया. आकाश में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान नहीं गिर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >