रमकंडा : महिला पर बाघ ने किया हमला, मौत

रमकंडा : रमकंडा के कुशवार गांव निवासी नईम नायक की पत्नी कलसिया देवी (47) को रविवार की देर रात करीब 10 बजे एक बाघ ने मार डाला. वहीं शरीर के आधे हिस्से को खा गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्रा ने भी बाघ द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की पुष्टि की है. वहीं सूचना […]

रमकंडा : रमकंडा के कुशवार गांव निवासी नईम नायक की पत्नी कलसिया देवी (47) को रविवार की देर रात करीब 10 बजे एक बाघ ने मार डाला. वहीं शरीर के आधे हिस्से को खा गया. वन क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्रा ने भी बाघ द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की पुष्टि की है. वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी व रमकंडा थाना प्रभारी मृतका के घर पहुंचे. घटनास्थल पर बाघ के पदचिह्न भी मिले हैं.
थानेदार ने क्षत-विक्षत शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया. इधर, भंडरिया के कुरुण गांव में भी बाघ द्वारा भैंस के बच्चे को मारकर खाने की पुष्टि वन विभाग ने की है. कलसिया देवी झोपड़ीनुमा घर में वर्षों से अकेले रहती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >