इटकी रेलवे स्टेशन परिसर में चोरी

इटकी : इटकी रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार की रात चोरी हो गयी. चोर स्टेशन के टिकट काउंटर व दो गुमटी का ताला तोड़ कर करीब तीन हजार नकद, एक मोबाइल फोन, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड चुरा ले गये. काउंटर में रखे टिकटों को भी बाहर फेंक दिया. एक गुमटी में आग लगाकर जलाने […]

इटकी : इटकी रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार की रात चोरी हो गयी. चोर स्टेशन के टिकट काउंटर व दो गुमटी का ताला तोड़ कर करीब तीन हजार नकद, एक मोबाइल फोन, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड चुरा ले गये. काउंटर में रखे टिकटों को भी बाहर फेंक दिया. एक गुमटी में आग लगाकर जलाने का प्रयास किया. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक शिव कुमार तिर्की ने इटकी थाना के अलावे रेलवे विभाग को सूचना दी है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

जानकारी के अनुसार चोरों ने स्टेशन काउंटर के दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर घुसने का प्रयास किया. जब ताला तोड़ने में असफल रहे, तो दरवाजा की कुंडी को काटकर अंदर घुसे. काउंटर से चोरों के हाथ करीब 1100 के सिक्के लगे. वहीं आशिक अंसारी की गुमटी से एक मोबाइल फोन, करीब डेढ़ हजार नकद, वासिक के नाम से जारी पैन कार्ड व एटीएम कार्ड चोर चुरा ले गये. यासीन अंसारी की गुमटी का ताला तोड़ने के बाद रुपये नहीं मिलने पर चोरों ने अंदर आग लगा दी. सूचना पर पहुंचे यासीन ने आग बुझायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >