नयी दिल्ली. लोकसभा मंे मंगलवार को सुबह कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब सदन की कार्यवाही शुरू होने से बेखबर कांग्रेस के इस नेता का ध्यान अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ‘नमस्ते’ करते हुए आकृष्ट कराया. सुबह सदन की कार्यवाही शुरू हुई, उस समय अगली पंक्ति में खडगे पीछे मुड़ कर दूसरी पंक्ति में कांग्रेस के कुछ सदस्यों से बात कर रहे थे. इस समय विभिन्न दलों के सदस्य अध्यक्ष का अभिवादन कर रहे थे. अध्यक्ष समित्रा महाजन ने पूरे सदन का अभिवादन करने के बाद दूसरी बार खडगे को नमस्ते कहा. इस स्थिति से असहज खडगे ने तत्काल अध्यक्ष को नमस्ते कहा और फिर अगली पंक्ति में अपनी सीट पर बैठ गये.
खडगे को करना पड़ा असहज स्थिति का सामना
नयी दिल्ली. लोकसभा मंे मंगलवार को सुबह कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब सदन की कार्यवाही शुरू होने से बेखबर कांग्रेस के इस नेता का ध्यान अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ‘नमस्ते’ करते हुए आकृष्ट कराया. सुबह सदन की कार्यवाही शुरू हुई, उस समय अगली पंक्ति में खडगे […]
