रांची : नेतरहाट विद्यालय समिति के सभापति डॉ केके नाग ने कहा कि उनके खिलाफ जिस व्यक्ति ने शिकायत की, उसे नेतरहाट विद्यालय का पूर्ववर्ती विद्यार्थी बताया गया है. जबकि उसने शिकायत पत्र में केवल पूर्व विद्यार्थी लिखा है, विद्यालय का नाम नहीं लिखा हुआ. पत्र में शिकायतकर्ता के पूरा पता के बदले केवल चांदनी चौक, कांके लिखा हुआ है. ऐसे में शिक्षा विभाग बिना जांच के कार्रवाई कर रहा है.
उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन का चुनाव प्रचार में प्रयोग नहीं हुआ. उनका चालक चुनाव डयूटी में पहले से ही लातेहार गया हुआ था. इधर दूसरी अोर शिक्षा विभाग द्वारा डॉ केके नाग के अपने पुत्र के विधानसभा चुनाव के नामांकन में भाग लेने की जांच का आदेश भी दिया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने रांची के उपायुक्त को पत्र लिखा है. इस संबंध में डॉ केके नाग ने कहा कि वे सेवानिवृत्त शिक्षक हैं. वे न तो सरकारी सेवक हैं न ही सरकार से वेतन लेते हैं. ऐसे में नामांकन में शामिल होकर उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया.
