रांची : बेचन गंझू मामले की एसपी ने की सीआइडी जांच की अनुशंसा

पुलिस हिरासत में हो गयी थी मौत रांची : चतरा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस हिरासत में मृत बेचन गंझू और वशिष्ठनगर थाना में दर्ज नक्सली केस का अनुसंधान सीआइडी से कराने की अनुशंसा की है़ इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेज दी गयी है़ जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को चतरा […]

पुलिस हिरासत में हो गयी थी मौत
रांची : चतरा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस हिरासत में मृत बेचन गंझू और वशिष्ठनगर थाना में दर्ज नक्सली केस का अनुसंधान सीआइडी से कराने की अनुशंसा की है़ इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेज दी गयी है़
जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को चतरा जिला बल और कोबरा बटालियन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था. इस दौरान 23 नवंबर को वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के चुनौटिया जंगल में दोपहर 12 बजे संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति दिखा़ उसने अपना नाम मिथलेश और पता जोरी बताया. उसकी निशानदेही पर 24 नवंबर की सुबह केडिमो जंगल में दो लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश की गयी़ भागने के दौरान दोनों लड़खड़ा कर गिर गये. इसमें उन्हें हल्की चोट आयी थी. पूछताछ में एक ने अपना नाम बेचन गंझू और दूसरे ने कैलाश गंझू बताया था.
शीर्ष माओवादी दस्ते के साथ चलते थे
चतरा एसपी ने रिपोर्ट में लिखा है कि पूछताछ में बेचन और कैलाश ने बताया था कि वह शीर्ष माओवादी गौतम, इंदल, अमरजीत, आलोक, निरू, संतोष, रामजतन, सहदेव और चंदन के दस्ते के साथ चलते हैं. वर्तमान में गांव में ही रहकर पुलिस की सूचना सब जोनल कमांडर इंदल तक पहुंचाते हैं. मौका मिलने पर विस्फोटक से पुलिस को लक्षित कर फंसाने की योजना बनाते हैं.
इसके बाद दोनों को बरामद सामान के साथ प्राथमिकी के लिए थाना ले जाया जा रहा था़ इसी दौरान बेचन गंझू की तबीयत बिगड़ गयी़ उसे इलाज के लिए दोपहर 2:35 बजे हंटरगंज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया.
प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना को लेकर सदर थाना में 25 नवंबर को अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया गया. दूसरी ओर पकड़े गये लोगों के खिलाफ नक्सली होने के आरोप में वशिष्ठनगर थाना में 24 नवंबर को केस दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >