रांची : रिम्स में गुरुवार को बिहार निवासी एक महिला (35 वर्ष) के दिल की सर्जरी कर कृत्रिम वाल्व लगाया गया. कार्डियेक सर्जन डॉ अंशुल कुमार ने बताया कि महिला को जन्मजात हृदय की बीमारी थी.
समय पर इलाज नहीं होने से उसका वाल्व खराब हो गया था. उन्होंने बताया कि यह सर्जरी रिम्स के सीटीवीएस विभाग में की गयी. जनवरी व फरवरी में एम्स व पीजीआइ चंडीगढ़ के कार्डियेक सर्जन के सहयोग से सर्जरी हुई थी. ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ अंशुल कुमार के अलावा एनेस्थिसिया से डॉ शिव प्रिय, डॉ मुकेश, डॉ नितेश, डॉ हरीष व कार्डियेक परफ्यूजनिस्ट अमित आदि शामिल थे. शुक्रवार को भी एक मरीज के वाल्व की सर्जरी होनी थी, लेकिन मैनपावर की कमी के कारण ऑपरेशन को टाल दिया गया.
