रांची : गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बुधवार को लोकसभा में शिक्षा की विसंगति को पुरजोर तरीके से उठाया. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि एक देश एक विधान के तर्ज पर जिस तरीके से धारा 370 हटाया गया.
उसकी तरह एक सिलेबस, एक परीक्षा एक देश की व्यवस्था की जानी चाहिए. इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे ऑल इंडिया सर्विस की प्रतियोगिता को निकाल पायेंगे. किताब में भी स्कैम की बात आते रहती है. इसलिए एनसीआरटी की किताब सभी जगहों पर उपलब्ध करायी जाये. सांसद ने कहा कि हमारे देश में सीबीएसइ, आइसीएससी व सभी स्टेट के बोर्ड अलग-अलग परीक्षाएं लेते है. इस वजह से उसकी पढ़ाई अलग-अलग होती है.
केंद्र सरकार के भी स्कूल है. निजी व केंद्रीय स्कूलों में फीस अलग-अलग है. अच्छे परिवार के बच्चे ऑल इंडिया लेवल की प्रतियोगिताएं में सफल हो जाते है. जबकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे फिसड्डी रहते है. एक जैसा व्यवस्था लागू होने का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों को मिलेगा.
