यूजीसी के सचिव ने सभी विवि के कुलपति को भेजा पत्र
कॉलेजों में शुरू करें स्नातक स्तर पर लाइफ स्किल्स कोर्स
रांची : राज्य के विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर लाइफ स्किल्स (जीवन कौशल) कोर्स शुरू करने का निर्देश यूजीसी ने दिया है. यूजीसी के सचिव प्रो रजनीश जैन ने इस बाबत विवि के कुलपति को पत्र भेजा है.
जानकारी के मुताबिक पत्र में कहा गया है कि उच्चतर शिक्षा में गुणवत्ता को पूरा करने के लिए छात्रों को जीवन कौशल की सीख देना आवश्यक हो गया है. इस समय देश में कौशल, ज्ञान, मूल्यों अौर आचार नीति में निपुण रोजगार योग्य स्नातकों की मांग हो गयी है.
इसे देखते हुए ही सरकार ने स्नातक स्तर पर इस कोर्स को आरंभ करने का निर्णय लिया है. गैर तकनीकी स्नातक शिक्षा में जीवन कौशल कोर्स शुरू करने के लिए यूजीसी ने एक समिति की सहायता से कोर्स तैयार किया है. इसके तहत कम्यूनिकेशन स्किल्स, प्रोफेशनल्स स्किल्स, लीडरशिप व मैनेजमेंट स्किल्स अौर यूनिवर्सल ह्यूमन वेल्यू चैप्टर की पढ़ाई होगी. इसके अलावा एडिशनल प्रैक्टिकल मॉड्यूल्स भी जोड़ा गया है. सभी चैप्टर के लिए दो-दो क्रेडिट निर्धारित किये गये हैं.
कम्यूनिकेशन स्किल्स के तहत लिस्निंग, स्पीकिंग, रीडिंग, राइटिंग एंड डिफरेंट मोड्स अॉफ राइटिंग, डिजिटल लिटरेसी, इफेक्टिव यूज अॉफ सोशल मीडिया व नन विरेबल कम्यूनिकेशन की पढ़ाई होगी. इसी प्रकार प्रोफेशनल स्किल्स में कैरियर स्किल के तहत रिज्यूम स्किल, इंटरव्यू स्किल, ग्रुप डिस्कशन स्किल अौर एक्सप्लोरिंग कैरियर अॉपर्च्युनिटी तथा टीम स्किल के तहत प्रेजेंटेशन स्किल, ट्रस्ट एंड कोलेबोरेशन, लिस्टिंग एज ए टीम स्किल, ब्रेनस्टॉरमिंग, सोशल एंड कल्चरल, इंटरनल कम्युनिकेशन की पढ़ाई होगी. इसी तरह लीडरशिप एंड मैनेजमेंट के तहत लीडरशिप स्किल, मैनेजेरियल स्किल, इंटरप्रेन्योरियल स्किल, इनोवेटिव लीडरशिप एंड डिजाइन, थिंकिंग अौर इथिक्स एँड इंटीग्रिटी की पढ़ाई होगी. यूनिवर्सल ह्यूमन वेल्यू के तहत लव एंड कंपनसेशन, ट्रूथ, नन वायलेंस, राइटइनोसेंस, पीस, सर्विस अौर रेनुसिएशन (सैक्रिफाइस की पढ़ाई होगी.
कोर्स बनानेवाली एक्सपर्ट कमेटी में आठ व्यक्ति थे : लाइफ स्किल्स कोर्स बनाने में आठ व्यक्ति शामिल थे. इनमें अॉरो यूनिवर्सिटी सूरत के कुलपति प्रो अवधेश कुमार सिंह, आरआइइ भोपाल की प्रोफेसर किरण माथुर, वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान के कुलपति प्रो आदित्य शास्त्री, नैसकॉम दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष सोम मित्तल, जादवपुर विवि कोलकाता के प्रोफेसर अमिता चटर्जी, आइसीटी एकेडमी नयी दिल्ली के रीजनल हेड राघव श्रीनिवासन, सेवानिवृत्त आइएएमएस पुणे के अविनाश धर्माधिकारी अौर चिन्मय एकेडमी चैन्नई की गीता मेनन शामिल थे.
