रांची : रामगढ़ के युवक की डेंगू से मौत

रांची : मेदांता अस्पताल में भर्ती रामगढ़ के घाटो निवासी अजमेर अंसारी (29 साल) की मौत गुरुवार को डेंगू से हो गयी. उन्हें बुधवार को दोपहर 3:15 बजे बेहतर इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज डॉ नरेंद्र सिन्हा की देखरेख में चल रहा था. अजमेर का इलाज पहले रामगढ़ में […]

रांची : मेदांता अस्पताल में भर्ती रामगढ़ के घाटो निवासी अजमेर अंसारी (29 साल) की मौत गुरुवार को डेंगू से हो गयी. उन्हें बुधवार को दोपहर 3:15 बजे बेहतर इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज डॉ नरेंद्र सिन्हा की देखरेख में चल रहा था.
अजमेर का इलाज पहले रामगढ़ में चल रहा था, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी. मेदांता में हुई जांच में भी डेंगू पॉजिटिव पाया गया. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीज की मौत गुरुवार की सुबह 10:18 बजे हो गयी. मरीज की स्थिति भर्ती करते समय ही गंभीर थी, जिसकी जानकारी परिजनों को दे दी गयी थी. गौरतलब है कि इससे पहले डोरंडा निवासी एक व्यक्ति की मौत डेंगू से हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >