अनगड़ा : दुष्कर्म के बाद नाबालिग साली की हत्या, गिरफ्तार

27 अक्तूबर को मिला था फंदा से लटका शव मृतका की बहन के बयान पर पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी, अपराध कबूला अनगड़ा : अनगड़ा पुलिस ने क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की की हत्या मामले का खुलासा करते हुए उसके जीजा कमल उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी रामगढ़ का रहनेवाला है. […]

27 अक्तूबर को मिला था फंदा से लटका शव
मृतका की बहन के बयान पर पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी, अपराध कबूला
अनगड़ा : अनगड़ा पुलिस ने क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की की हत्या मामले का खुलासा करते हुए उसके जीजा कमल उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी रामगढ़ का रहनेवाला है. 27 अक्तूबर को लड़की का शव उसके गांव से सटे दूसरे गांव में फंदे से लटका मिला था.
इस संबंध में मृतका की मां ने लड़की के कथित प्रेमी पर हत्या का मामला दर्ज कराया था. थानेदार अनिल तिवारी ने बताया कि जांच के क्रम में प्रेमी पर लगा आरोप गलत पाया गया. बाद में पूछताछ में मृतका की बहन ने बताया कि हत्या उसके पति कमल उरांव ने की है.
जिसकी वह चश्मदीद है. इसके बाद पुलिस ने कमल उरांव को गिरफ्तार कर लिया. कमल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उसने बताया कि उसकी साली दूसरी जाति के युवक से प्यार करने से मना करने पर उससे उलझ गयी थी. इसी वजह से 21 अक्तूबर को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या से पूर्व उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था. बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >