रांची : स्वीप प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रांची : होटल बीएनआर चाणक्य में बुधवार को सात जिलों की ओर से स्वीप प्रदर्शनी लगायी गयी. इसमें जमशेदपुर, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, देवघर, सिमडेगा व साहेबगंज में स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर किये जा रहे कार्य एक प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाये गये. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा सहित चुनाव आयोग की पूरी […]

रांची : होटल बीएनआर चाणक्य में बुधवार को सात जिलों की ओर से स्वीप प्रदर्शनी लगायी गयी. इसमें जमशेदपुर, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, देवघर, सिमडेगा व साहेबगंज में स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर किये जा रहे कार्य एक प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाये गये.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा सहित चुनाव आयोग की पूरी टीम ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने-अपने जिले के प्रदर्शनी के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बताया. जमशेदपुर की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया. मुख्य निर्वाचन आयुक्तक ने हजारीबाग की ओर से तैयार किये गये एप इलेक्शन इंटर्न मैनुअल का भी लोकार्पण किया. गुमला जिला ने प्लास्टिक छोड़ो वोट करो नाम से चलाये जा रहे अभियान की जानकारी दी.
बोकारो जिला द्वारा एक नाट्य के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के बारे में बताया. देवघर ने मत पर्व हमारा गर्व नाम से चलाये जा रहे अभियान की जानकारी दी. सिमडेगा ने भी अपने कार्यक्रम से उन्हें अवगत कराया. साहेबगंज ने थ्री डी इलेक्शन म्यूजियम की प्रस्तुति दी, जिसमें स्वतंत्रता के बाद से भारत में निर्वाचन और निर्वाचन आयोग द्वारा की गयी प्रत्येक पहल को दर्शाया गया.
रांची : धन-बल के इस्तेमाल पर भाकपा ने की शिकायत
रांची : भाकपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से निष्पक्ष चुनाव कराने और तयशुदा राशि से अधिक धनबल के प्रयोग पर अंकुश लगाने की मांग की है.
भाकपा के दल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य कार्यालय सचिव अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के समक्ष उक्त मांगों को रखा. इस दौरान निर्वाचन आयुक्त से चुनाव में पारदर्शिता बरतने पर जोर देते हुए इन मामलों पर सख्ती बरतने की सलाह दी.
इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समुचित अर्द्धसैनिक बल को भेजने की मांग की. उन्होंने चुनाव के दौरान राज्य में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग और सार्वजनिक स्थल जैसे होटलों व ढाबा पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >