गोला : घूस लेते अमीन गिरफ्तार

गोला (रामगढ़) : रामगढ़ जिले के गोला अंचल कार्यालय में तैनात अमीन बासुदेव प्रसाद को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. कई वर्षों से गोला अंचल में पदस्थापित अमीन 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होनेवाला था. जानकारी के अनुसार, कुसुमडीह निवासी इलियास […]

गोला (रामगढ़) : रामगढ़ जिले के गोला अंचल कार्यालय में तैनात अमीन बासुदेव प्रसाद को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. कई वर्षों से गोला अंचल में पदस्थापित अमीन 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होनेवाला था. जानकारी के अनुसार, कुसुमडीह निवासी इलियास अंसारी ने जमीन के दाखिल-खारिज के लिए अमीन को आवेदन दिया था. इसके एवज में अमीन बासुदेव ने दस हजार रुपये रिश्वत मांगी. इलियास ने इसकी सूचना एसीबी को दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >