रांची : दहेज व महिला कानून के दुरुपयोग के प्रति किया जागरूक

रांची : सेव फैमिली इनिसिएटिव व सेव इंडियन फैमिली झारखंड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर राजधानी में जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान संस्था ने दहेज व महिला कानून के दुरुपयोग के बारे में लोगों को बताया. सेव इंडियन फैमिली की आेर से सदस्यों ने मोरहाबादी मैदान के आक्सीजन पार्क में रैली […]

रांची : सेव फैमिली इनिसिएटिव व सेव इंडियन फैमिली झारखंड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर राजधानी में जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान संस्था ने दहेज व महिला कानून के दुरुपयोग के बारे में लोगों को बताया.
सेव इंडियन फैमिली की आेर से सदस्यों ने मोरहाबादी मैदान के आक्सीजन पार्क में रैली निकाली जबकि सेव फैमिली इनिसिएटिव ने अजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में अलबर्ट एक्का चौक में जागरूकता अभियान चलाया. मौके पर उमेश कुमार और संजय कुमार ने लिंग भेद पूरी तरह से खत्म करने की मांग रखी. सेव इंडियन संस्था ने कहा कि इस दिन उत्सव मनाने का उद्देश्य पुरुषों के उस योगदान को पहचान दिलाना है, जो वे समाज के लिए करते आये हैं. कार्यक्रम के अध्यक्ष समीर कुमार झा ने महिला आयोग की तर्ज पर पुरुष आयोग के गठन की मांग रखी.
मार्च के दौरान सदस्यों ने कानून के दुरुपयोग का शिकार हुए लोगों को दहेज कानून 498-ए के खिलाफ एकजुट होने के लिए जागरूक किया. मौके पर आनंद महतो, रमेश पाठक, नवीन, अक्षय अग्रवाल, आलाेक रंजन, पॉल सहित सेव इंडियन फैमिली से जुड़े सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >