रांची :लूटपाट करने के आरोपी को भेजा जेल

रांची : चाकू से हमला कर 15 हजार रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तार अभिषेक कुमार सिंह को अरगोड़ा थाना की पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह रातू रोड मधुकम का रहनेवाला है. उसने अपने सहयोगी के बारे में जानकारी भी दी है. यह भी बताया कि उसे लूटपाट की […]

रांची : चाकू से हमला कर 15 हजार रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तार अभिषेक कुमार सिंह को अरगोड़ा थाना की पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह रातू रोड मधुकम का रहनेवाला है. उसने अपने सहयोगी के बारे में जानकारी भी दी है. यह भी बताया कि उसे लूटपाट की रकम में से चार हजार रुपये मिले थे, जो मौज मस्ती में खर्च हो गये. वहीं, उसका सहयोगी अन्य घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है.
मालूम हो कि 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे हरमू चौक स्थित सुधा डेयरी दुकान में दो अपराधी पहुंचे थे. अपराधियों ने दुकान संचालक को धमकी देते हुए काउंटर में रखे रुपये की मांग की थी, जब उसने देने से मना कर दिया, तो अपराधियों ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया था. इसके बाद अपराधी काउंटर से 15 हजार रुपये लूट कर भाग गये थे. घटना के बाद अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >