रांची : चीन की कंपनी सीआरआरसी के साथ एचइसी प्रबंधन की बैठक मंगलवार को एचइसी मुख्यालय में हुई. बैठक में कई नये क्षेत्रों में काम करने के लिए एचइसी ने सीअारआरसी से तकनीक लेने पर चर्चा की.
एचइसी के अधिकारी ने बताया कि रेलवे ट्रांजिट इक्विपमेंट के क्षेत्र में सीआरआरसी विश्व की सबसे बड़ी सप्लायर कंपनी है. बैठक में ट्रैक मशीन, कोच, मेट्रो ट्रेन एवं ओवर हेड इक्विपमेंट की तकनीक एचइसी को देने पर चर्चा हुई. बैठक में भारत में सीआरआरसी कंपनी के चीफ रिप्रेजेंटेटिव हाओ तियान के अलावा तीन अधिकारी थे.
मालूम हो कि चीन कंपनी की चार सदस्यीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को एचइसी आयी है. चीन की कंपनी बुधवार को प्लांट का दौरा करेगी. प्लांट देखने के बाद दोबारा एचइसी के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी.
