बेड़ो :मांडर सीट से झामुमो प्रत्याशी की मांग

बेड़ो : झामुमो मांडर विधानसभा क्षेत्र के पांचों प्रखंड के अध्यक्षों की बैठक में पार्टी से मांडर सीट पर उम्मीदवार देने की मांग की गयी. साथ ही इसका प्रस्ताव केंद्रीय समिति के समक्ष रखे जाने की बात कही गयी. सोमवार को हुई बैठक में विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सुबोध नंद तिवारी ने कहा कि […]

बेड़ो : झामुमो मांडर विधानसभा क्षेत्र के पांचों प्रखंड के अध्यक्षों की बैठक में पार्टी से मांडर सीट पर उम्मीदवार देने की मांग की गयी. साथ ही इसका प्रस्ताव केंद्रीय समिति के समक्ष रखे जाने की बात कही गयी.
सोमवार को हुई बैठक में विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष सुबोध नंद तिवारी ने कहा कि मांडर सीट से झामुमो के विधायक भी रहे हैं. वहीं जिला सचिव रवि महली ने प्रखंड अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. अध्यक्षता बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र साहू ने की.
बैठक में मांडर प्रखंड अध्यक्ष रोशन तिग्गा, इटकी प्रखंड अध्यक्ष वसीम इकबाल, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष बागेश्वर महली, लापुंग प्रखंड अध्यक्ष मंगा तिर्की, बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र साहू, जिला कमेटी के अमित उरांव, सुधांशु कच्छप, आसिफ अंसारी, सुदेश महतो, मेहंदी हसन व प्रदीप उरांव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >