रांची :हार्डवेयर की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू चौक से बिरसा चौक के बीच स्थित श्याम हार्डवेयर नामक दुकान में शनिवार की सुबह आग लग गयी. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया गया. हालांकि दुकान में रखे सामान पूरी तरह से जल हो चुके थे. इस घटना […]

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू चौक से बिरसा चौक के बीच स्थित श्याम हार्डवेयर नामक दुकान में शनिवार की सुबह आग लग गयी. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया गया. हालांकि दुकान में रखे सामान पूरी तरह से जल हो चुके थे.
इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. दूसरी ओर सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मामले में जानकारी हासिल की. पुलिस के अनुसार शॉट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी. जब दुकान से धुआं निकलने लगा तब लोगों को आग लगने की जानकारी हुई. इसके बाद दुकान के संचालक और पुलिस को सुचना दी गयी.
प्रसाद बनाते समय गैस लीक होने से आग लगी
रांची : पंडरा के शांति नगर निवासी रमेश कुमार कुशवाहा के घर में शनिवार को छठ का प्रसाद बन रहा था. इसी दौरान गैस लीक होने से घर में आग लगी गयी़ सूचना मिलते ही घरवालों और पड़ोसियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया़
हालांकि इस घटना में रमेश की पुत्री की शादी के लिए रखा सामान जल कर राख हो गया़ उनकी पुत्री की दिसंबर में शादी होनेवाली है. इस संंबंध में पंडरा ओपी में रमेश कुमार कुशवाहा ने लिखित आवेदन दिया है, जिसमें करीब दो लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान की बात कही गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >