एसजीएफआइ नेशनल वुशु प्रतियोगिता
रांची : खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रहे 65वीं राष्ट्रीय एसजीएफआइ वुशु प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न वजन वर्ग के इवेंट में झारखंड के 13 खिलाड़ियों ने अपने पदक पक्के किये.
झारखंड के देव कुमार बेदिया 40 किलोग्राम भार वर्ग, रोहित कुजूर 45 किलोग्राम वर्ग में, शशिकांत महतो 60 किलोग्राम, रोशन कुजूर 80 किलोग्राम वर्ग में, आसिफ इमरान 85 किलोग्राम वर्ग में, सविता कुमारी 36 किलोग्राम, त्रिवेणी मिंज 40 किलोग्राम, वर्षा रानी 48 किलोग्राम वर्ग में , अर्पणा कुजूर 56 किलोग्राम , उर्मिला 65 किलोग्राम और प्रकृति गर्ग ने 70 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक तालिका में अपना स्थान पक्का किया.
पंजाब व मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने बनायी बढ़त: इसके अलावा मध्यप्रदेश के नमन शर्मा, पंजाब के विश्वनाथ, रवि मल्ला, रमनदीप, असम के अमित तमांग व मिथिसार, राजस्थान के अभिमन्यू, बिहार के गोलू व अमित कुमार, दिल्ली के सचिन सिंह व मो फैसल, महाराष्ट्र के किरण राणे व जम्मू के अनुरेह ने अपने-अपने वर्ग में बढ़त बनायी.
आज होगा समापन: नेशनल वुशु प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को 11 बजे किया जायेगा. खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी.
